मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सोमवार को को मुंगेर के मौसम में हल्का परिवर्तन देखने को मिला, जब सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिन भर हल्की धूप के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहे। आसमान में सूर्य चमकता रहा, लेकिन धूप में गर्मी का अहसास नहीं हुआ। हल्की पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण वातावरण में कनकनी बनी रही, जिससे लोग दिन भर सिहरते नजर आए। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवाएं चलती रहीं, जिनकी अधिकतम गति लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को खासा परेशान किया। वहीं, मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज अधिकतम तापम...