मुंगेर, दिसम्बर 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। रविवार को लगातार दूसरे दिन मुंगेर में मौसम का मिजाज बदला हुआ देखने को मिला। सुबह के समय ठंड और कुहासे का असर तो बना रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम अपेक्षाकृत गर्म हो गया। दोपहर की धूप तीखी महसूस की गई, जिससे लोगों को पसीना तक आ गया। मौसम में आए इस बदलाव का असर आम जनजीवन और बाजारों की गतिविधियों पर भी साफ नजर आया। रविवार को मुंगेर के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई तो अधिकतम तापमान पूर्व के स्तर पर स्थिर रहा। ऐसे में, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिन भर अत्यंत ही धीमी गति की उत्तरी-पश्चिमी हवा चलती रही, जिसकी अधिकतम गति लगभग 8 किमी प्रति घंटा रही। इसके कारण सुबह और शाम के कुहासे में कोई खास कमी नहीं आई, जिससे सु...