मुंगेर, मई 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले में मंगलवार को भी लू का प्रकोप जारी रहा। तापमान पूर्व के स्तर पर बना रहा, जिससे आम लोगों को राहत नहीं मिली। आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद दोपहर में तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। दिनभर पछिया हवा चलती रही, जो गर्मी में किसी प्रकार की राहत नहीं दे सकी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा। हवा की अधिकतम गति 6 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, लेकिन लू, तेज धूप और प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। आज दिनभर हल्की पूर्वी हवा चलने की संभावना है जिसकी अधिकतम गति आज किमी प्रति घंटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.