मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के जीविका कार्यालय में बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों का पूर्ववर्ती छात्र समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के अनुभव साझा करना, नए अभ्यर्थियों को प्रेरित करना तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को सशक्त बनाना रहा। समारोह का विधिवत उद्घाटन जीविका के राज्य कार्यालय से आए राज्य परियोजना प्रबंधक (सामाजिक विकास) नीरज कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार, प्रबंधक (रोजगार) रुपेश किशोर तथा आरसेटी से देवेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने कौशल प्रशिक्षण की महत्ता और युवाओं के जीवन में उसके सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। ...