मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर,एक संवाददाता। मुंगेर शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय, यानी पिंक टॉयलेट की भारी कमी एक गंभीर नागरिक समस्या बन चुकी है। खासकर बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में खरीदारी या दैनिक कार्यों से आने वाली महिलाओं को शौचालय के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि, महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है, जो उनके सम्मान और गरिमा पर सीधा आघात है। नगर निगम की ओर से शहर में मात्र दो पिंक टॉयलेट शुरू किए गए, लेकिन यह पहल जरूरत के मुकाबले नाकाफी साबित हो रही है। मौजूदा समय में शहर की आबादी और बाजारों की संख्या को देखते हुए और भी पिंक टॉयलेट की आवश्यकता है। मुंगेर की स्थानीय महिला, कल्पना देवी, पूनम ठाकुर, पिंकी देवी एवं रजनी देवी सहित कई महिलाओं का कहना है कि, घंटों बाज...