मुंगेर, नवम्बर 23 -- मुंगेर, एक संवाददाता। रविवार वार को मुंगेर के मौसम में बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, दिन भर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और हवा में कुहासा व्याप्त रहा। इसके साथ ही दिन भर हल्की पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रही। इन सबके चलते दिन भर धूप रहने के बावजूद गर्मी का अनुभव नहीं हुआ। धूप में एक बार भी तेजी नहीं दिखी और मौसम दिन भर धुंधला-धुंधला सा बना रहा। ऐसे में, रविवार को ठंड की अनुभूति बढ़ गई और लोग मौसम के प्रभाव से सुस्त दिखे। रविवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस नीचे गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, हवा की अधिकतम गति करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आज के मौसम में विशेष परिवर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.