मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिले के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। एक ओर जहां अधिकतम तापमान में क्रमशः वृद्धि दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पछिया हवा के प्रभाव से सुबह और शाम की ठंड एवं कनकनी अब भी लोगों को सता रही है। दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए लोग अभी भी गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मुंगेर में बदलते मौसम एवं बढ़ते तापमान का आलम यह है कि, मंगलवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट (अस्थाई गिरावट) के साथ 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे यह 11 डिग्री स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.