मुंगेर, जून 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। पिछले चार दिनों से मुंगेर का मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। सूरज की तपिश और नमीयुक्त गर्म एवं हल्की पूर्वी हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। पूर्वी हवाओं में व्याप्त नमी के कारण उमस भी चरम पर है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को भी इसका असर पूरे दिन भर महसूस किया गया। सुबह से ही तेज धूप, गर्मी और उमस ने लोगों को सताना शुरू कर दिया था। दोपहर में तो आसमान से आग ही बरस रही थी। देर शाम तक गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। मंगलवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की अधिकतम गति 11 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.