भागलपुर, जनवरी 21 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थाना पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत गोविन्दपुर निवासी केशो यादव उर्फ हगना यादव को कुर्की वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर जारी कुर्की वारंट का पालन करते हुए उसे हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और फरार चल रहे अभियुक्तों को पकड़ने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम इस प्रकार के फरार और वारंटी अभियुक्तों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। ताकि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखा जा सके। पुलिस की इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.