मुंगेर, दिसम्बर 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर में बीते एक सप्ताह से लगातार शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव के बीच ठंड और घने कोहरे से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही यहां की हवा में भी भारी मात्रा में हानिकारक कण घुले हुए हैं, जिसके चलते हवा की गुणवत्ता अस्वस्थकर बनी हुई है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और शाम के समय कनकनी और बढ़ गई। दिन में धूप तो निकली, लेकिन खुली हवा में उसकी तपिश बेहद कमजोर रही। वहीं, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रही, लेकिन इस बढ़े हुए तापमान का प्रभाव केवल हवा की आड़ में धूप में ही दिखने को मिला। ऐसी जगहों पर लोग दोपहर में गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखे। लेकिन, यह स्थिति अधिक देर तक नहीं रही। दिन बीतने के साथ हवा में ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.