मुंगेर, फरवरी 11 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। पुलिस केंद्र, मुंगेर के मैदान में मंगलवार, 10 फरवरी को बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस प्रशिक्षुओं द्वारा 'दंगा ड्रिल' का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपात एवं तनावपूर्ण परिस्थितियों से निपटने की व्यावहारिक तैयारी को सुदृढ़ करना रहा। ड्रिल के दौरान प्रशिक्षुओं ने उत्कृष्ट शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए भीड़ को नियंत्रित करने की विभिन्न तकनीकों का सजीव प्रदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों के कुशल एवं संतुलित उपयोग के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में धैर्य, अनुशासन और टीम वर्क का प्रभावी अभ्यास किया। प्रशिक्षण के क्रम में विभिन्न रणनीतिक व्यूह रचनाओं का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित और संगठित कार्रवाई की क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.