मुंगेर, जनवरी 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड का लाभ लेने वाले अपात्रों की छंटनी शुरू हो गई है। मुंगेर नगर तथा मुंगेर ग्रामीण में 3400 अपात्र राशन कार्डधारियों का नाम सूची से हटाया जाएगा। इसके तहत चार पहिया वाहन मालिकों व दो लाख रुपये से अधिक आय वाले लोगों का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाया जा रहा है। अपात्रों को सूची से हटाने के बाद वहां पात्रों का चयन कर राशन कार्ड जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न दिया जा रहा है। अधिनियम लागू हाने के बाद कुछ धनाड्य लोगों के नाम से राशन कार्ड बन गया था। अपात्रों का नाम भी राशन कार्ड की सूची में डाला गया था। कई बार सत्यापन व छंटनी के बाद भी कुछ अपात्र अभी भी बचे हुए हैं। अब अपात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.