पटना, अक्टूबर 3 -- मुंगेर के राजद जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस मौके पर डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि एनडीए ने बिहार को सजाने का काम किया है। इस कारण लोग इसे पसंद कर रहे हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मंजेश कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु, टिंकू कुमार, निरंजन राय और राम बालक मंडल शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.