धनबाद, मई 30 -- कतरास/सिजुआ (धनबाद), प्रतिनिधि एटीएस रांची और धनबाद पुलिस ने महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में मुर्शीद अंसारी के घर में चल रही गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। बुधवार की रात की गई छापेमारी में फैक्ट्री से गिरफ्तार पांच आरोपियों गुरुवार को जेल भेज दिया गया। फैक्ट्री से काफी मात्रा में निर्मित, अर्द्धनिर्मित पिस्टल और कागजात जब्त किए गए हैं। यह जानकारी जानकारी गुरुवार को बाघमारा एसडीपीओ कार्यालय सिजुआ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह ने दी है। डीएसपी ने बताया कि यह फैक्ट्री मास्टरमाइंड मुर्शीद अंसारी की है। वह कारीगरों को मुंगेर से बुलाकर यहां पिस्टल बनवा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में मुर्शीद अंसारी के साथ चार लोग मुंगेर जिला के हैं, जो फैक्ट्री के अंदर पिस्टल बना रहे थे। पांचों आरोपियों के आपराधिक इतिहास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.