मुंगेर, नवम्बर 18 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जल संरक्षण, मृदा सुधार और सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मुंगेर जिले के कल्याणपुर निवासी किशोर जायसवाल को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2025 (व्यक्तिगत श्रेणी) से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रीय जल पुरस्कार दिया। श्री जायसवाल ने बिहार, झारखंड और विशेष रूप से अंग क्षेत्र (मुंगेर व भागलपुर मंडल) में वर्षा जल संचयन, वाटरशेड विकास और गंगा पुनरुद्धार के लिए तीन दशकों से अधिक समय तक कार्य किया है। उन्होंने 10 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर जल संरचनाएं विकसित की, जिससे भूजल स्तर में सुधार और कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई। श्री जायसवाल सोसाइटी फॉर वाटरशेड एंड रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.