मुंगेर, फरवरी 4 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को किला क्षेत्र मुंगेर स्थित शहीद स्मारक सभागार में प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक प्रो विनय कुमार सुमन एवं संचालन मोर्चा के उपसंयोजक मो शकील अहमद ने किया। बैठक में मोर्चा के पूर्व संरक्षक स्व. नरेश सिंह यादव द्वारा मुंगेर के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उनके मरणोपरांत रिक्त हुए संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से हसीबुर रहमान का चुनाव किया गया। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन से यह मांग किया गया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी मुंगेर कार्यक्रम के दौरान नौवागढ़ी मुंगेर में हर हाल में मुंगेर विश्वविद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास कराई जाय। डॉ हेमंत कुमार ने होम्योपैथिक कॉलेज मुंगेर की दुर्दशा के लिए ...