भागलपुर, फरवरी 21 -- मुंगेर। हिन्दुस्तान संवाददाता धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरूखी मोड़ के समीप उत्पाद पुलिस ने ऑपरेशन होली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो से 90 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त रूपेश कुमार (24 वर्ष), पिता- कारे लाल यादव, निवासी छोटी मिर्जापुर वार्ड-45, थाना कासिम बाजार, को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि, होली पर्व को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं और शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...