भागलपुर, फरवरी 15 -- मुंगेर। हिन्दुस्तान संवाददाता मुंगेर विश्वविद्यालय ने बीएड, शैक्षणिक सत्र 2024-26 के नामांकित विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है। जिसके तहत संबंधित विद्यार्थी 17 फरवरी से 22 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जानकारी देते हुए मुंविवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 रुपए निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यार्थियों को अपने-अपने कालेजों में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। संबंधित विद्यार्थी कालेज से दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराने के बाद ही आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना सुनिश्चित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.