भागलपुर, जनवरी 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को प्रखंड के अग्रहण गांव में भूतपूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व. दिवाकर सिंह के पैक्स गृह में हल्दी घाटी के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती उमंग उल्लास के साथ मनाई गई। भूतपूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व. दिवाकर सिंह के पुत्र युवा समाजसेवी चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व और संयोजन में महाराणा प्रताप जयंती पर ग्रामीण और युवाओं के साथ करणी सेना के सदस्यों ने महाराणा प्रताप के तैलीय चित्र पर भावपूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन समर्पित किया। महाराणा प्रताप की वीरता और यशस्विता को लेकर युवा समाजसेवी चंदन सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप का शौर्य और पराक्रम हम सबों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर अदम्य वीरता का परिचय दिया और मुगलों की सेना को परास्त कर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.