भागलपुर, मार्च 31 -- असरगंज। निज संवाददाता हरियाणा पुलिस द्वारा रिमांड पर लेकर मुंगेर पहुंची अंबाला बैंक लूट कांड का अभियुक्त चौरगाव निवासी मिथुन बिंद असरगंज के एक होटल से फरार हो गया। मालूम हो कि असरगंज थाना क्षेत्र के लदौआ मोड स्थित एक होटल में रविवार की रात अभियुक्त मिथुन बिंद सहित हरियाणा पुलिस रुकी थी । जहां सोमवार की सुबह शौचालय की वेंटीलेटर खोल कर फरार हो गया । असरगंज पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कर फरार अभियुक्त के विरुद्ध छापेमारी चला रही है। हरियाणा के अंबाला जिले में सितंबर 2023 में कोऑपरेटिव बैंक से लगभग 8 से 10 करोड़ लूट कांड के मामले में असरगंज थाना के चौरगांव का मिथुन बिंद अभियुक्त था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.