भागलपुर, फरवरी 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के झील पथ के समीप ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी तथा प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन ऑफ हवेली खड़गपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहीद तिलकामांझी जयंती समारोह आयोजित किया गया और झील पथ से जुलूस निकालकर शहीद तिलकामांझी के योगदान और संदेश से लोगों को जागरूक किया। जुलूस झील पथ से निकलकर नंदलाल बसु चौक, एकता पार्क से होकर अंबेडकर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जुलूस में शामिल लोग तिलकामांझी अमर रहे, 11 फरवरी तिलकामांझी जयंती के संदेशों को छात्र नौजवानों में फैला दो, 11 फरवरी को राष्ट्रीय दिवस घोषित करो, तिलका मांझी के जीवनी को स्कूली पाठ्य पुस्तक में शामिल करो, अरावली पर्वतमाला से खनन बंद करो, पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ बंद करो, जंगल पहाड़ को उजाड़ना बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। सभा क...