भागलपुर, मार्च 9 -- तारापुर।निज संवाददाता। तारापुर के धनपुरा स्थित विषहरी मंदिर प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ का उद्घाटन विद्वान पंडितों के द्वारा किये जा रहे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। इससे पहले रामधुन कमेटी के नेतृत्व में 251 महिलाओं व कन्याओं ने तारापुर स्थित बाबा तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर उल्टा स्थान परिसर से कलश शोभा यात्रा निकाला। तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण से शुरू किये गये कलश शोभायात्रा सुल्तानगंज - देवघर रोड होते हुए रामधुन स्थल धनपुरा के लिषहरी स्थान मंदिर परिसर के प्रांगण पंहुची। इस बीच कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्री राम हर हर महादेव का लगाये जा रहे गगनभेदी जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। कलश शोभायात्रा में मौजूद महिलाओं एवं कन्याओं को ग्रामीणों ने अपने घर के समीप पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.