भागलपुर, जनवरी 29 -- तारापुर,निज संवाददाता। गनैली पंचायत के शिव दुर्गा मंदिर गनैली परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ को लेकर पंचायत में निवास कर रही 251 महिलाओं व कन्याओं के द्वारा रामधुन महायज्ञ कमिटी के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा गुरूवार को निकाली गई। कलश शोभा यात्रा बिर्नोधानाथ महादेव मंदिर परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर देवघर-सुल्तानगंज सड़क होते हुए रामधुन स्थल के प्रांगण पंहुची। कलश शोभा यात्रा में ढ़ोल-नगाड़े की धुन पर आगे-आगे चल रहे अश्व के द्वारा किये जा रहे नृत्य शोभा यात्रा की भव्यता को और भव्य बना रहा था। इधर श्रद्धालुओं के द्वारा लगाये जा रहे जय श्री राम हर हर महादेव का गगनभेदी जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। रामधुन समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरूवार से शुरू होने वाले रामधुन का समापन शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.