भागलपुर, जनवरी 27 -- मुंगेर। पांच डे वर्किंग विक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जुलूस निकाला एवं नारेबाजी की। हड़ताल को लेकर बैंकों में लेनदेन प्रभावित हुआ इसे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड फोरम एसोसिएशन के सह सचिव अंशुमान ने कहा कि पांच डे वर्किंग विक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के द्वारा एक दिवसीय हड़ताल किया गया है। जिले भर के बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से लेन देन का कार्य प्रभावित हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.