भागलपुर, फरवरी 21 -- मुंगेर। हिन्दुस्तान संवाददाता मुंगेर में एक महिला की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहल्ले के ही एक युवक की कथित प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अब आत्महत्या या हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार कृष्णा रोड स्थित मंडल टोला में शुक्रवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 30 वर्षीय विवाहिता रीना देवी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.