भागलपुर, फरवरी 11 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर में आस्था और श्रद्धा का महा संगम साकार होने को है। आगामी 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी शिवालयों में तैयारियां पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसरों में गूंजती हर-हर महादेव की गूंज और श्रद्धालुओं की चहल-पहल से वातावरण अभी से शिवमय हो गया है।तारापुर स्थित तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर (उल्टा स्थान), रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर (रणगांव), बाबा बिर्नोधानाथ महादेव मंदिर (माधोडीह), शिव मंदिर बेलबिहमा, देवगांव, धौनी ठाकुरवाड़ी सहित सभी प्रमुख शिव मंदिरों में रंग-रोगन, साफ-सफाई और साज-सज्जा का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। मंदिर समितियों के सदस्य स्वयं व्यवस्था संभालते नजर आ रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, पवित्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.