भागलपुर, मई 30 -- मुंगेर, नगर संवाददाता। शुक्रवार को किला परिसर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य द्वार पर महमदा के सैकड़ों ग्रामीणों ने बिते दिनों विवादित ठाकुरबाड़ी के जमीन बिषय पर पनपे विवाद संबंध में न्याय दिलाने एवं दूसरे पक्ष पर एफआईआर दर्ज करने के संबंध में डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा। इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा राजनीतिक दबाब के चलते पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई करने में लगी है। जबकि घटना के दिन ही आवेदन देने के बावजूद अबतक दूसरे पक्ष का एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। जिसके लिए महमदा के सैकड़ों ग्रामीण मुंगेर पहुंचकर डीआईजी एवं एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए अविलंब घटना में शामिल दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.