भागलपुर, फरवरी 23 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के बरमसिया गांव में पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने की कवायद तेज हो गई है। यहां 25 एकड़ भूमि पर कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण सह रिसर्च प्रोजेक्ट स्थापित करने की योजना पर प्रशासनिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। एक सप्ताह पूर्व अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर जमीन सर्वे कराया। परियोजना के तहत 3 एकड़ में अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा, जहां पशुपालकों और ग्रामीण युवाओं को कृत्रिम गर्भाधान (एआई) तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 एकड़ में संरक्षित पालन सह रिसर्च सेंटर स्थापित होगा, जहां वैज्ञानिक पद्धति से सिर्फ बाछी (मादा बछड़ा) पैदा करने पर विशेष अनुसंधान किया जाएगा। शेष 2 एकड़ में स्टाफ क्वार्टर का निर्माण प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.