मुंगेर, जून 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। कुर्बानी का त्योहार बकरीद अनुमंडल के मुस्लिम बहुल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में उल्लासपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबी व अकीदतमंदों ने मस्जिद, इबादतगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नगर के प्रसिद्ध शाही मस्जिद में सैकड़ों अकीदतमंदों ने सामूहिक नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। समाजसेवियों ने भी मुसलमान भाइयों को बकरीद के त्योहार की शुभकामनाएं दी। नगर के रौशन नगर, शेख टोला, हयातनगर, मंसूर नगर, नवीनगर, मोमिन टोला, गौरा, मुंढेरी, खाजेचक, बोखरा आदि गावों में भी बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। विभिन्न मोहल्ले में नौजवान एक दूसरे के घर जाकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी। इस दौरान खड़गपुर पुलिस पूरी तरह चौकस रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.