भागलपुर, फरवरी 23 -- मुंगेर। सोमवार को मुंगेर विश्वविद्यालय की प्रस्तावित सीनेट बैठक को पूरी तरह बंद कमरे में आयोजित कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पारदर्शिता को ताक पर रख दिया। बैठक की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकारों को न्यूज कवरेज करने से रोक दिया गया, जिससे मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार हुआ। हैरानी की बात यह रही कि, जहां भीतर सीमित संख्या में सीनेट सदस्य मौजूद थे, वहीं एक सदस्य कुंदन लाल सदस्य बाहर धरने पर बैठे रहे। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार बैठक में उपस्थिति भी बेहद कम रही। बंद दरवाज़ों के पीछे क्या निर्णय हुए, इसका अब तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, जिससे प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.