भागलपुर, फरवरी 6 -- धरहरा। प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। मतदान शुरू होने से पहले ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की हल्की कतारें देखी गईं। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। बंगलवा और तैतरौन पंचायत में सुबह के शुरुआती दो घंटों के दौरान मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह नौ बजे तक यहां लगभग पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ठंड और सुबह का समय होने के कारण मतदाताओं की संख्या कम देखी गई, हालांकि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.