भागलपुर, फरवरी 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के रमनकाबाद स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा उन्मूलन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या खुशबू रानी, बीके स्नेहा दीदी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक सोच, आत्म-नियंत्रण एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत एवं विचारोत्तेजक वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, आत्म-संतुलन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया। प्राचार्य खुशबू रानी ने कहा कि कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती खुशबू रानी ने ब्रह्माकुमारी ...