भागलपुर, फरवरी 2 -- धरहरा,एक संवाददाता। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा शुरू किए गए संपूर्णता अभियान 2.0 को निर्धारित समय सीमा में सफल बनाने को लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में एक अहम बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी के कनीय अभियंता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, बीपीएम जीविका सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्यों, प्रगति की समीक्षा तथा आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना पर चर्चा की गई। ताकि अभियान को तय अवधि में प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.