भागलपुर, जनवरी 20 -- संग्रामपुर (मुंगेर), एक संवाददाता। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे संग्रामपुर प्रखंड एवं टेटिया बंबर के खपड़ा गांव में दो सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान धारदार हथियार से हुई लड़ाई में दोनों भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शैलेश कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि मुकेश कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के समय मृतकों के घर पर कोई परिजन मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दोनों भाइयों के बीच विवाद के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.