भागलपुर, अप्रैल 25 -- तारापुर, निज संवाददाता। जीविका के बीपीएम अमरदीप वर्मा ने शुक्रवार को तारापुर में आकाश नीरा उत्पादक सह बिक्री केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर जीविका समूह की कई दीदियां, स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।मौके पर अमरदीप वर्मा ने नीरा के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीरा एक प्राकृतिक पेय है, जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और इसके नियमित सेवन से शरीर में कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। साथ ही यह गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है।इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर को ताजगी मिलती है।कार्यक्रम में जीविका दीदियों की भी भागीदारी रही, जिन्होंने नीरा के उत्पादन और बिक्री को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.