मुंगेर, जून 8 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को बकरीद का त्योहार परंपरागत उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। स्थानीय मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईदगाह मैदान गाजीपुर में मदरसा नदाय इस्लाम के मुफ्ती मो.अजमत हुसैन ने बकरीद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद तारापुर के क्षेत्रीय जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह, मनोज मंडल,राजद नेता मंटू यादव,जितेंद्र सिंह कुशवाहा, मो.रफीउज्जमा,हाजी मुन्ना, मो. कलीमुद्दीन समेत अनेक लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी भाईचारे और समरसता का संदेश दिया और बकरीद की मुबारकबाद दी। तकरीर में मौलाना ने कहा कि ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी करने से सवाब मिलता है और इससे इंसान में त्याग और इंसानियत का भाव विकसित होता है। शहर के ईदगाह के बाहर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.