भागलपुर, जनवरी 15 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के मुंगेर क्लब परिसर में जीविका एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर, भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक नटराजन तथा जिला परियोजना प्रबंधक अमित कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाओं के माध्यम से कुल 11 करोड़ रुपये का ऋण जीविका दीदियों को प्रदान किया गया। यह ऋण स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन, लघु उद्योग एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों के लिए दिया गया, जिससे दीदियां अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। डीएम निखिल धनराज निपनिकर ने अपने संबोधन में कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाएं आज सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बन चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.