भागलपुर, अप्रैल 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर विधिज्ञ संघ के दो वार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है। वर्ष 2025-27 के लिए चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को कुल सात अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, सुरेश कुमार और लक्ष्मी प्रसाद यादव के अलावे महासचिव पद के लिए दो उम्मीदवार जिनमें जयप्रकाश साह और सकलदेव कुमार जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए रामनाथ पंडित एवं उपाध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र प्रसाद सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी नरेश तांती के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। पटना बार काउंसिल के निर्देशानुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। नामांकन की संवीक्षा 23 अप्रैल को जबकि इस मतदान 29 अप्रैल को संपन्न होगा। मतदान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.