भागलपुर, जनवरी 6 -- तारापुर,निज संवाददाता। किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से कृषि विभाग,बिहार सरकार की ओर से फार्मर रजिस्ट्री (किसान की डिजिटल पहचान) अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान "शाश्वत एवं समृद्ध किसान, बिहार की पहचान" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। तारापुर अनुमंडल कृषि पधाधिकारी डा. दीप रश्मि ने जानकारी देते हुए बताया कि अंचल के सभी हल्का में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री का प्रथम चरण 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक तथा द्वितीय चरण 18 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान किसानों का पंजीकरण किया जाएगा, जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी सत्यापन बाधा के प्राप्त कर सकेंगे। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने आगे बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.