अररिया, मार्च 25 -- मुंगेर । हरिणमल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा काशीनाथ टोला में 2 दिन से लापता 55 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित बहियार से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि घास काटने के लिए दो दिन पूर्व महिला घर से निकली थी जो वापस नहीं लौटी। सोमवार की शाम खोजबीन के दौरान घर से आधा किलोमीटर दूर बहियार मे खून से लथपथ शव बरामद हुआ। परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.