भागलपुर, फरवरी 22 -- हवेली खड़गपुर,। रविवार को प्रखंड के पहाड़पुर जवायत मार्ग के ऋषिकुंड के समीप मुंगेर जिला संतमत सत्संग का 53वां वार्षिक अधिवेशन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। अधिवेशन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संतमत अनुयायी शामिल हुए। पहले दिन की पहली पाली में स्वामी युगलानंद ने संत वाणी और उपनिषद का पाठ किया। प्रधान आचार्य ब्रह्मर्षि चतुरानंद जी महाराज ने कहा कि यह सत्संग मानव जीवन के लिए अमृत है। अमृतपान करने वाले बड़े भाग्यशाली होते है। उन्होंने कहा कि तीरथ गए एक फल, संत मिले फल चार, धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। अंतिम फल मोक्ष है। उन्होंने कहा कि जप, ध्यान के द्वारा मोक्ष की प्राप्ति के लिए भजन भेद लेकर साधना शुरू करें। स्वामी रुदल बाबा ने कहा कि समाज में शांति लाने के लिए आध्यात्मिक ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.