भागलपुर, मार्च 28 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को जल संरक्षण को लेकर आम लोगों को जागरूक करने को लेकर कृषि विभाग अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग की ओर से तैयार जागरूकता रथ को डीएम अवनीश कुमार सिंह, डीडीसी अजीत कुमार सिंह, डीएओ ब्रजकिशोर सिंह, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण मुकेश कुमार, कृषि वैज्ञानिक सह प्रधान मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएम श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण की महत्ता काफी बढ़ गई है। जल संरक्षण को लेकर हर लोगों को जागरूक होना चाहिये। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर पानी की बर्वादी को रोकने का प्रयास करें। जिससे कि आने वाले समय में हमें पानी को लेकर कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर कृषि विभाग अंतर्गत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.