भागलपुर, फरवरी 5 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार की सुबह प्रखंड के गोबड्डा पंचायत के वार्ड संख्या 09 के शिवपुर लौंगाय तांती टोला स्थित एक घर में उस वक्त कोहराम मच गया जब बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक डेढ़ वर्षीय दुधमुंही बच्ची को वैक्सीन दिए जाने के बाद गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची के परिजन जहां मौत की वजह वैक्सीन को बता रहे है। वहीं चिकित्सक की टीम पूरी जांच के बाद मौत की असली वजह दम घुटना बता रही है। इधर परिजन के साथ ग्रामीण भी बच्ची की मौत के बाद काफी आक्रोशित नजर आए जिससे हंगामा की स्थिति बन गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जबकि डबल्यूएचओ, यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के बाद मौत की असली वजह दम घुटना बताया। मिली जानकारी के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.