अररिया, मार्च 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के एक साथ 6 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट/जेआरएफ) में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। अपने विभाग के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार मंडल, प्रो. हरिश्चंद्र शाही, डॉ. रोशन रवि, डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. अवनीश चंद्र पांडेय एवं डॉ. राजीव कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अपने विभाग के विद्यार्थियों की इस सफलता के संबंध में जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष ने बताया कि, दिसंबर- 2024 में आयोजित इस परीक्षा में सत्र- 2021-23 की दो छात्राएं अंकिता कुमारी और मानसी कुमारी तथा पीएचडी कोर्स सत्र- 2024 की शोधार्थी छात्रा प्रीति कुमारी ने नेट/जेआरएफ में सफलता अर्जित की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.