भागलपुर, दिसम्बर 5 -- हवेली खड़गपुर। मुख्य बाजार स्थित ऐतिहासिक प्राचीन काली मंदिर में 5 जनवरी को होने वाले महाआरती वर्षगांठ समारोह को सफल बनाने को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पूजा अर्चना समिति की पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया है और 11 दिसंबर की संध्या 6:30 बजे प्राचीन काली मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर नई पूजा अर्चना समिति का गठन किया जाएगा। संयोजक मनोज कुमार रघु ने सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस बैठक में शामिल होकर समिति के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह महाआरती समारोह हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और हम सभी को मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने कहा यह आयोजन न केवल मंदिर की परंपराओं को जीवंत रखेगा, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.