सुपौल, अगस्त 5 -- धरहरा, एक संवाददाता जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली प्रकाश कोडा को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश कोडा जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मुशहरी टांड गांव निवासी सोराय कोडा का 35 वर्षीय पुत्र है। उसके खिलाफ लड़ैयाटांड थाना में कांड संख्या 36/19 दर्ज है।थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने जानकारी दी कि 3 सितंबर 2019 को न्यू पैसरा के विजया पहाड़ी पर दर्जनों नक्सलियों के साथ प्रकाश कोडा हत्या एवं गंभीर वारदात की साजिश रच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एसटीएफ और सीआरपीएफ की टीम ने मौके से गोरेलाल नैया को एक दोनाली बंदूक, 14 कारतूस और नक्सली साहित्य के साथ गिरफ्तार किया था।उसी मामले में प्रकाश कोडा, रावण कोडा, नारायण कोडा, पंचू कोडा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.