भागलपुर, फरवरी 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार की रात नगर के मुलुकटांड़ के एक घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपए मूल्य के सामना जलकर नष्ट हो गए जबकि एक सुअर और दो बजरी भी आग में झुलस कर मौत हो गई। वहीं आग की तेज लपट ने समीप के एक अन्य घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मुलुकटांड़ निवासी स्व. महेश मांझी की पत्नी सुखिया देवी के घर में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक सूअर और दो बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। आग की लपट इतना अधिक था कि बगल स्थित शंकर मांझी का घर भी जल गया। आगजनी की घटना में दो घरों को काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से काफी मशक्कत के ...