भागलपुर, फरवरी 15 -- मुंगेर।मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना अंतर्गत मंगल बाजार में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में बड़ी महुली निवासी आलोक कुमार घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी चोटिल होने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलोक कुमार अपनी जमीन पर घर का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान मंगल बाजार निवासी अनिल कुमार सिन्हा और उनके परिजनों से जमीन के स्वामित्व को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आलोक कुमार का आरोप है कि, उन्होंने अपनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया था, जिसका विरोध कर दूसरे पक्ष ने हमला किया। दूसरी ओर, पप्पू लाला और उनके परिजनों का कहना है कि, उक्त जमीन उनकी है और आलोक कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.