भागलपुर, फरवरी 24 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा संग्रामपुर पथ अंतर्गत देवघरा के समीप झाड़ी से एक अज्ञात शव टेटिया थाना पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर देवघरा के समीप सड़क किनारे से एक शव बरामद हुआ है। छानबीन के क्रम में संग्रामपुर के कारू यादव नामक व्यक्ति के होने की जानकारी मिली। जो 17 फरवरी से घर से लापता है। तत्पश्चात परिजन को सूचित किया गया। परिजन में उनके कुछ संबंधी आए जो शव की शिनाख्त सही ढंग से नहीं कर पाए हैं, पत्नी अभी नहीं आई है। आगे बताया कि शव को देखने से कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एफ एस एल टीम जांच हेतु पहुंच रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...