भागलपुर, फरवरी 15 -- हवेली खड़गपुर।सोमवार को प्रखंड के तेघड़ा गांव में अचानक आधा दर्जन कौओं की मौत की खबर के बाद ग्रामीण बर्ड फ्लू की आशंका से परेशान हो गए है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दस से पंद्रह दिनों से तेघड़ा गांव के एक बगीचा में कौओं की लगातार मौत हो रही है। हालांकि पहली बार ऐसा वाकया नहीं है बल्कि पिछले कई वर्षों से तेघड़ा गांव स्थित उमाशंकर पासवान के बगीचा और आसपास के क्षेत्र में कौओं की मौत होती रही है। पिछले वर्ष भी कौओं की मौत के बाद पशुपालन विभाग हरकत में आया था। हालांकि पशुपालन विभाग को इसकी सूचना मीडिया कर्मियों के द्वारा दी गई है जिसके बाद पशुपालन विभाग ने जांच की बात बताया। लिहाजा लगातार कौओं की मौत की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर कौओं की मौत की वजह क्या है। जानकारी हो कि वर्ष 2020 के मार्च माह में प्रखंड के बैज...